Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 10:43 am IST


बड़ा हादसा ! तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर्स खाई में गिरा, 3 मौतें


उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान कोपांग बैंड के पास एक यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर्स दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में 15 लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 12 लोग  घायल हुए हैं । उक्त घायलों को पुलिस थाना हर्षिल द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु आर्मी चिकित्सालय  हर्षिल मे लाया गया है। उक्त गंभीर घायलों में  07 घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी हेतु रेफर कर दिया गया है। यह सभी ओरंगा बाद के बताए जा रहे है।टिहरी जिले में भी एक सड़क दुर्घटना हुई है। सोमवार सुबह समय प्रातः 7:00 बजे के लगभग, एक  कार संख्या UK 11 7392 जो चमोली से  सुबह 4:00 बजे चलकर एक परिवार  देहरादून अपने गृह प्रवेश में जा रहे थे।  देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप नींद आने के कारण सडक से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई। जिसमें पति पत्नी और एक बेटा थे। जिसमे पति पत्नी घायल हुए, जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामु0 स्व0 केंद्र, देवप्रयाग ले जाया गया, जहाँ महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।