Read in App


• Wed, 27 Dec 2023 4:50 pm IST


कौसानी में रात में दो डिग्री माइनस जा रहा तापमान


बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट में सुबह घना कोहरा लग रहा है। कोहरे के छंटने तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में गिर रहे पाले से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो गया है। कौसानी में रात को तापमान दो डिग्री माइनस तक चला जा रहा है। मंगलवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था।रोज बागेश्वर, कपकोट, भराड़ी और नदी-घाटी वाले इलाकों में कोहरा लग रहा है। कोहरे के कारण धूप देर से खिल रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट क्षेत्र में सुबह नौ बजे बाद धूप के दीदार हो रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक ठंड पड़ रही है। रात में पाला गिर रहा है जिससे सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के कुछ इलाकों में नगरपालिका शाम को अलाव जला रही है। कपकोट में अलाव जलाने की शुरूआत नहीं हुई है। लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे।