Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 5:52 pm IST


समस्याओं के समाधान को सीएम को भेजा ज्ञापन


उत्तरकाशी : यमुना घाटी सेब उत्पादक संघ ने उप जिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर बागवानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी है। काश्तकारों ने लिखा है कि यमुना घाटी में सैकड़ों काश्तकारों ने रूट स्टाक सेब के बाग भरपूर मात्रा में लगाए हैं। जो कि इंडोडच नाम की एक कंपनी भीमताल ने ने लगवाये। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि कंपनी निम्न और घटिया गुणवत्ता के पौध बागवानों को दे रही है। बागवानों को समय समय पर कार्यशाला के माध्यम से इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिस कारण उन्हें बागवानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागवान आजाद डिमरी ने बताया कि कंपनी यमुना घाटी के बागवानों के साथ खिलवाड़ रही है।