Read in App


• Mon, 21 Jun 2021 5:36 pm IST


खतरे के निशान से ऊपर पहुंची अलकनंदा और मंदाकिनी नदी


रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अलकनंदा नदी 627 और मंदाकिनी नदी 626 मीटर पर बह रही हैं, जो मूल बहाव से दो मीटर ऊपर है। शुक्रवार सुबह से जिले में बारिश हो रही है। सात बजे नदियों ने खतरे के निशान को पार कर लिया था। जबकि साढ़े आठ बजे के नदियां खतरे के निशान से भी यह दो मीटर ऊपर से बह रही है। प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि स्थिति पर नजर जा रखी है।