Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 1:00 pm IST


छह मकान क्षतिग्रस्त, मंदिर भी खतरे की जद में


बागेश्वर/गरुड़। बागेश्वर जिले के ज्वाणास्टेट, पिंगलो, गनीगांव, दुदिला और जखेड़ा में छह आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। खोलियागांव में भूस्खलन से छुरमल देवता का मंदिर खतरे की जद में आ गया है। जिले में पांच सड़कों पर यातायात अवरुद्ध होने से करीब 15 हजार की आबादी के लिए दिक्कत पैदा हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को गरुड़ के दुदिला में गोपाल राम पुत्र दल राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जमन राम का मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त गया। काफलीगैर तहसील के बोहाला में कंकरीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। खोलियागांव में भूस्खलन होने से छुरमल देवता के मंदिर के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।