Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 11:30 am IST


कांडा-धपोलासेरा मार्ग में बोल्डर गिरने से ठप रहा यातायात


कांडा/बागेश्वर : कांडा-धपोलासेरा मार्ग पर किमी चार पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। सुबह के समय सड़क बंद होने से रोडवेज, केमू सहित स्कूल बस भी फंस गई। करीब दो घंटे बाद सड़क से मलबा और बोल्डर हटाए गए। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्रवासियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी निदान खोजने की मांग की है।कमस्यारघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली कांडा-धपोलासेरा सड़क पर पिछले वर्ष ढंढारधार के पास पूरी पहाड़ी दरक गई थी। इसके बाद से हल्की बारिश होते ही पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण मलबा और बड़े पत्थर भी रोड पर गिर गए और यातायात ठप हो गया। क्षेत्रवासियों ने सड़क बंद होने की सूचना विभाग को दी।