Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 May 2023 1:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : राकांपा विधायक और छह अन्य पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला...


महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति की हत्या में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि राकांपा के एक विधायक और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
हालांकि, विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। अधिकारी ने बताया कि जिले के तालेगांव दाभाडे इलाके में छह लोगों के एक समूह ने किशोर अवारे की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसकी मां सुलोचना अवारे ने तालेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने राकांपा के विधायक सुनील शेलके, श्याम निगाडकर, सुधाकर शेलके, संदीप गराड और तीन अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की  गयी है। 

बता दें कि, सुनील शेलके मावल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता यानि IPC की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि अवारे मावल तालुका में एक प्रमुख चेहरा थे और उन्होंने विधायक शेलके के इशारे पर की जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।