Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jul 2023 4:41 pm IST


नौ सड़कों पर अभी भी यातायात प्रभावित


बागेश्वर। जिले में गत दिनों हुई अतिवृष्टि से 20 सड़कें बंद हो गई थीं। इसमें से 11 सड़कें खोल दी हैं। नौ सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, पोथिंग-शोभाकुंड, रमाड़ी-कनौली, लीती, काफलीकमेउ़ा, रिखाड़ी-बाछम, चीराबगड़-पोथिंग, सूपी-झूनी, गुरल-परगड़ मार्ग शामिल हैं। इधर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पिंडारी क्षेत्र का भ्रमण किया। आपदा प्रभावितों का हाल जाना। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद राजस्व विभाग व पीएमजीएसवाई के कर्मचारी सूपी गांव पहुंचे। उन्होंने उस स्थान को देखा जहां से बच्चे गधेरा पार कर स्कूल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कौचबे बह गया है। उससे नीचे एक पुलिस बनी है। जो ठीक है। उहोंने अभिभावकों से सुरक्षित पुल के रास्ते बच्चां को स्कूल भेजने की अपील की। जल्द क्षतिग्रस्त कॉचवे ठीक किया जाएगा।