Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Nov 2021 12:21 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

भारत से फिर उलझा चीन


दक्षिण पूर्व एशिया व भारत की यात्रा से अमेरिका वापस लौटे सांसद जॉन कोर्निन ने अमेरिकी संसद के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संसद में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ सीमा युद्ध में उलझा हुआ है और यह देश अपनी आक्रामक नीतियों के चलते पड़ोसियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। उन देशों को चीन से सबसे ज्यादा खतरा उत्पन्न हो गया है, जिनकी सीमाएं चीन से सटी हुई हैं। दरअसल, जॉन कोर्निन ने पिछले सप्ताह ही बाहरी खतरों और चुनौतियों को समझने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया व भारत का दौरा किया था। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया था। कोर्निन इंडिया कॉकस के अध्यक्ष भी हैं।