Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Dec 2022 12:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पहले एलएसी और अब चीन ने अफ्रीकी देश जिबूती में अपना सैन्य अड्डा किया स्थापित, अमेरिका ने खोली पोल


चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, तो दूसरी तरफ चीन लगातार भारत को घेरने की कोशिश में लगा है। 

वहीं इस बार अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अफ्रीकी देश जिबूती में अपना सैन्य अड्डा स्थापित किया है। चीन के इस कदम से हिंद महासागर में भारत के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ा होने का खतरा है। 2016 से चीन जिबूती में सैन्य अड्डे का निर्माण कर रहा था। इस सैन्य अड्डे से चीन बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धक पोत, पनडुब्बियां तैनात करने की तैयारी में है। 

जिबूती में चीनी सैन्य अड्डे की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में युझाओ क्लास लैंडिंग शिप देखा गया था। माना जा रहा है कि, इस शिप में बड़े पैमाने पर टैंक, ट्रक और अन्य हथियार लगाए जा सकते हैं। यह जहाज जमीनी व हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है।