Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 9:15 am IST


गन्ने की पर्ची आते ही खिले किसानों के चेहरे


गन्ने की पर्ची आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इकबालपुर चीनी मिल के बाद उत्तम चीनी मिल ने भी इंडेंट जारी दिया है। गुरुवार को अधिकांश किसानों के पास गन्ने की पर्ची पहुंच गई है। किसानों को इस समय पेराई सत्र का बेसब्री से इंतजार रहता है। हरिद्वार जिले में 77 हजार गन्ना किसान में से अधिकांश गन्ने की कटाई कर गेहूं की बुवाई करते हैं। चीनी मिलों के देर से चलने की वजह से गन्ने की बुवाई पर असर पड़ता है इसके चलते इस बार किसान सरकार व चीनी मिलों पर दबाव बनाए हुए थे कि जल्द चीनी मिलों को चालू किया जाए। अब इकबालपुर के बाद उत्तम चीनी मिल ने भी इंडेंट जारी कर दिया है।