Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 7:27 pm IST


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से असम पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत


खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक में पीछे बैठे असम पुलिस के इंस्पेक्टर बसंत सिंह मेहता की मौत हो गई। बाइक चला रहा पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक बसंत सिंह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे। हाल निवासी तिगरी एवं मूल निवासी बड़ावे (पिथौरागढ़) असम पुलिस के इंस्पेक्टर बसंत सिंह मेहता(59) पुत्र स्व. तेज सिंह मेहता गुरुवार देर शाम अपने पुत्र रवि सिंह मेहता के साथ बाइक से गौहर पटिया रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी बीच टनकपुर रोड पर नदन्ना पुल चकरपुर के पास खटीमा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बसंत सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक चला रहा पुत्र रवि बाल-बाल बच गया। घायल को पुत्र एवं आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।