Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 6:27 pm IST


विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा


पिथौरागढ़  : जीआईसी में विण विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 27 विद्यालयों के 130 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने बच्चों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। विज्ञान महोत्सव के तहत हुई विज्ञान प्रदर्शनी में राउमावि विण के आशीष बिष्ट, अंकुर कश्यप प्रथम और विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में राजमावि पाभै की रिया, प्रिया प्रथम, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में एसडीएस के रोहित चुलकोटिया प्रथम, विज्ञान ड्रामा में जीआईसी बांस की टीम प्रथम रही।ब्लॉक विज्ञान समन्वयक करन थापा ने बताया कि चयनित 42 बाल वैज्ञानिक 14 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।