Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Dec 2022 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे गूगल सीईओ, बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था बनने की जताई उम्मीद...


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का मानना है कि, भारत आने वाले समय में एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था होगा, क्योंकि इसकी बुनियाद काफी मजबूत है। 

दरअसल, भारत दौरे पर पहुंचे पिचाई ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, भारत में प्रौद्योगिकी की रफ्तार असाधारण है। उसके पास जो पैमाना और प्रौद्योगिकी होगी, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि, लोगों के लिए सुरक्षा उपाय करें और संतुलन साधें। 

वहीं भारतीय स्टार्टअप पर पिचाई ने कहा कि यहां के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में तेजी से और बेहतर सुधार हो रहा है। पिचाई का कहना है कि, उसे एक मुक्त और जुड़े हुए इंटरनेट से फायदा होगा। हालांकि, भारत को अपने नागरिकों को संरक्षण देने और कंपनियों को एक ढांचे में नवाचार के लिए सक्षम बनाने के बीच संतुलन साधने की भी जरूरत है।