Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 4:42 pm IST


आफत हजार, खेत-रास्ते बह गए, अब नहीं बचा घर-बार


भीमताल/गरमपानी/पहाड़पानी (नैनीताल)। आपदा लोगों के लिए आफत लेकर आई है। उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। घर, खेत खलिहान और रास्ते बह गए हैं। उनके सामने जिंदगी की जंग जीतने की चुनौती है। किसानों की मेहनत पर आपदा ने पानी फेर दिया। चाफी, अलचौना क्षेत्र में पत्ता गोभी की फसलें मलबे में दबने से बर्बाद हो गईं। अलचौना के किसान शिव नारायण सिंह अलचौनी ने बताया कि खेत में लगी 300 कट्टों से भी अधिक पत्ता गोभी मलबे से दब गई। बैंक से कृषि के लिए ऋण लिया था अब ऋण कैसे चुकाएंगे इसे लेकर चिंतित है।