Read in App


• Fri, 15 Mar 2024 11:45 am IST


पदोन्नति से प्रधानाचार्यों के नियुक्ति की मांग


अल्मोड़ा : प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती होने पर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों ने खंड शिक्षा कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। पदोन्नति के माध्यम से प्रधानाचार्यों के नियुक्ति की मांग की।गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रोष व्यक्त किया। विज्ञप्ति की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि शिक्षक वर्षों से पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रधानाचार्य के 692 पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। कहा कि प्रधानाचार्य का पद पूर्ण रूप से पदोन्नति का पद है। इससे पदोन्नति के माध्यम से ही भरा जाना चाहिए ना कि सीधी भर्ती निकालकर। शिक्षकों ने विज्ञप्ति को निरस्त कर पदोन्नति के माध्यम से पद भरने की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवानी बोठियाल, ब्लॉक मंत्री सतीश चंद तिवारी, दिनेश चंद्र पनोई, सूर्य प्रकाश, नवीन कुमार आर्या, प्रेमा मेहरा, रमेश चंद्र थपलियाल, हेमचंद्र बेलवाल, भीमेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।