Read in App


• Thu, 11 Mar 2021 9:31 am IST


तीरथ की ताजपोशी के बाद भाजपाइयों ने मनाया जश्न


पिथौरागढ़-सांसद तीरथ सिंह रावत को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। पुनेड़ा ने कहा कि सीएम तीरथ के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएंगे। इस मौके पर इंदर लुंठी, सुभाष जोशी, प्रवीण उपरारी, रविंद्र बसेड़ा, गिरीश जोशी, राम सिंह बिष्ट, मीनू बिष्ट, दीपक लोहिया, रामू वर्मा, हनी शाह, बबीता पुनेठा आदि थे।