Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Jan 2022 4:23 pm IST


दशमेश पिता के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में सजा भव्य धार्मिक दीवान


सरबंसदानी शहीदे कमाल दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में नानकमत्ता साहिब पहुंचकर श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु महाराज से सुखशांति की अरदास की। दरबार साहिब में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कविसरी, कथावाचक और हजूरी रागी जत्थों ने संगत को गुरु की वाणी तथा इतिहास सुनाकर निहाल किया। रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का रविवार को भोग पड़ा। खराब मौसम एवं लगातार हो रही वर्षा के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक, पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरु महाराज से सुख-शांति की अरदास की।