Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 5:51 pm IST


भीमताल के ब्लॉक प्रमुख और भवाली पालिकाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन


भीमताल/भवाली(नैनीताल)। चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा खेमे में सेंध लगाकर कई चेहरों को पार्टी में शामिल किया है। नैनीताल विधानसभा सीट के भवाली और भीमताल सीट के खनस्यूं में जन आक्रोश रैली में भाजपा समर्थित भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट और उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। भवाली के सांस्कृतिक मंच में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से गरीबों के लिए बनाई गईं 169 से अधिक योजनाओं को भाजपा ने बंद किया है। कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को पेंशन और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भवाली से जिला विकास प्राधिकरण को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा गया है जिसका बदला युवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर देंगे।