Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Oct 2021 6:54 pm IST

अपराध

NSA को लेकर मुख्यमंत्री अडिग


राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश हित में व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा वह काम करेंगे। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर सवाल उठाए हैं।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जो आवश्यक है, वह किया जा रहा है। प्रदेश की अंदर व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा, वह करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत के सवाल उठाए जाने पर सीएम ने कहा कि सवाल उठाने के अलावा कोई काम नहीं है। यदि कोई सुझाव हो तो बताएं।बता दें कि शासन ने सोमवार को रासुका के तहत सभी जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने के अधिकार को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। हालांकि शासन की ओर से इसे एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दे बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तक ने इसे लेकर सवाल उठा दिए हैं।