DevBhoomi Insider Desk • Sat, 31 Aug 2024 4:52 pm IST
महिला सुरक्षा के मामले मे कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
पिथौरागढ़ : प्रदेश में महिलाओं, बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, इसमें भाजपा के पदाधिकारी और नेता शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश में हुई इस तरह की घटनाओं की सीबीआई जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग पर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले अंकिता हत्याकांड और अब रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना ने देवभूमि को शर्मसार करने का काम किया है। चंपावत में भाजपा के पदाधिकारी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।