Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 1:22 pm IST

नेशनल

यूपी में बंपर भर्ती


खबर यूपी से है जहां डीजीपी मुख्यालय ने 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। आपको बता दें, कि यह प्रस्ताव प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को देखते हुए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है। गौरतलब है  कि प्रदेश में पुलिस महकमे में अब भी लगभग एक लाख पद खाली हैं, जिसमें लगभग 30 हजार पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से पांच हजार पद खेल कोटे और मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।