Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Sep 2022 3:56 pm IST


स्कूलों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी


बागेश्वर : काफलीगैर क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों से बार्ता के लिए तहसीलदार दीपिका आर्या पहुंच गई हैं। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को कई बार स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग कर कर दी है। कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इंटर कॉलेजों में विज्ञान, गणित तथा महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता आदि नहीं है। उनी सुध तक नहीं ली जा रही है। इस मौके पर बची सिंह रौतेला, पूरन चंद्र लोहनी, नवीन चंद्र जोशी, कमल किशोर, सुंदर रौतेला, ठाकुर सिंह, नरेंद्र लाल, तथा महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।