Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

इस डेट को रिलीज होगा संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक एल्बम 'सुकून'


बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब जल्द ही म्यूजिक एल्बम की दुनिया में कदम रखने जा रहा  हैं। उनका ये म्यूजिक एल्बम कल सात दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। भंसाली के इस म्यूजिक एलबम का नाम 'सुकुन' है। इसे कल यानी 7 दिसंबर को सारेगामा के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग एप्स और सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली के इस म्यूजिक एल्बम में 9 गाने होंगे, जिन्हें बॉलीवुड के नामचीन सिंगर्स ने अपने सुरों से सजाया है। इन सिंगर्स में राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पापोन, प्रतिभा बघेल, शैल हदा और मधुबंती बागची जैसे दिग्गज सिगरों के नाम शामिल हैं। एल्बम में तबला, बांसुरी, गिटार, सारंगी, सितार, और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है।