उत्तराखंड दिवस पर श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में विक्टोरिया क्रॉस शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल हॉल का लोकपर्ण किया गया। विवि अधिकारियों और कर्मचारियों ने हॉल में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों पर चर्चा की। राज्य के शहीदों आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
श्रीदेव सुमन विवि में आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष विवि कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य विश्व में एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां की जलवायु और भौगोलिक दृष्टि में सम्पूर्ण विभिन्नताएं और विषमताएं हैं।