हरिद्वार। मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित हरिद्वार सांसद नरेश पोखरियाल निशंक, कई विधायक पूर्व विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रेस वार्ता के दौरान गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज देश में बड़े बड़े कार्यों का प्रचार तो खूब होता है, किन्तु प्रत्यक्ष रूप से जनहित से जुड़े विकास कार्यों, उनकी प्रगति का पता आम जनता तक नहीं पहुंच पाता। इसलिए भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष की उन उपलब्धियों व योजनाओं को 140 करोड़ भारतवासियों तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में जितना विकास कार्य हुआ उतना गैर भाजपा सरकारों के 60 सालों में नहीं हुआ। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बना है तो वह प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के दूर दृष्टिकोण का नतीजा ही है। यही कारण है कि 140 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमन्त्री मोदी को आज विकसित देशों के शासनाध्यक्ष भी उचित मान सम्मान देते हैं, जो न केवल एक प्रधानमन्त्री का सम्मान है बल्कि पूरे भारत वर्ष के लोगों का है।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने देखा कि कैसे करोना काल में विकट परिस्थितियों में भी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश को संभाला। उन्होंने कहा कि जब बड़े-बड़े देश अपने यहां वैक्सीन के ऊंचे दाम ले रहे थे तब अपने ही देश में वैक्सीन का निर्माण कर बिना कीमत के सभी राज्यों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराकर कई जिदंगियां बचाई। यही नहीं अपितु विदेशों मेे भी उसकी खेप पहुंचाई, जिस कारण वे सभी देश जो कोराना की विभीषिका से त्रस्त थे उन्हें वैक्सीन देकर वहा के लोगो की जाने भी बचाई आज वह देश मोदी के उस ऋण को मानते हैं।