Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Aug 2021 7:00 am IST


कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में फूंका पीएम और केंद्र सरकार का पुतला


पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त हैं। बावजूद इसके सरकार महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि देश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमांशु ओझा ने कहा कि बेरोजगारी के साथ-साथ देश में महंगाई का आलम से लोग परेशान हैं।