Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 6:05 pm IST


21 दिनी ऐंपण प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ


चंपावत :  21 दिनी ऐपण प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वास्तिक, नामकरण चौकी, शिव चौकी, गणेश चौकी, शुभ लाभ, ऐपण टोपी, ऐपण फ्लावर पॉट आदि की जानकारी दी गई।गुरुवार को लोहाघाट के पाटन-पाटनी में मुख्य अतिथि उद्योग विकास के सहायक प्रबंधक अमित भाकुनी और प्रधान प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण का समापन किया। आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा ने नेट बैंकिग, साइबर सुरक्षा और अन्य जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र और राजेश पंत ने खेलों और वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर मोनिका ने प्रशिक्षण दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।