Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 10:30 pm IST

मनोरंजन

कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन, देखें तस्वीरें


सिंगर कनिका कपूर और उनके NRI बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी ने हाल ही में लंदन में एक वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। मेगा बैश में पंजाबी गायक गुरु रंधावा, मीत ब्रदर्स और संगीतकार-गायक शेखर रवजियानी सहित कई भारतीय हस्तियों ने भाग लिया। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं और इवेंट से उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन क्लिक्स में न्यासा देवगन को अपने दोस्तों के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक शानदार बॉडी-हगिंग पिंक आउटफिट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लूप इयररिंग्स और पेंडेंट से एक्सेसराइज किया। न्यासा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक तस्वीर में वह दुल्हन कनिका कपूर के साथ पोज देते हुए भी देखी जा सकती हैं। कई मशहूर हस्तियों के दोस्त माने जाने वाले ओरहान अवत्रामणि को भी न्यासा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।