Read in App


• Sat, 20 Feb 2021 5:08 pm IST


केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन पदयात्रा निकाली


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों  तथा डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भगत सिंह चौक पर जहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया वहीं चंद्राचार्य चौक तक पद यात्रा भी निकाली गई ।कृषि कानूनों और बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार धर्म की आड़ लेकर देश में लगातार पेट्रोल,डीजल,गैस की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता की रीढ़ तोड़ने का कार्य कर रही है।आज मेहनत मजदूरी कर रहे लोगों का जीना महंगाई ने दूभर कर दिया है।एक वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल,डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य में भयंकर वृद्धि हो गई है।रोडवेज किराया लगभग 20% तक बढ़ गया है हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता का जीना मुश्किल हो गया है।इस दौरान

पूर्व विधायक रामयश सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे,

ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी,रवि कश्यप,शुभम अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह एडवोकेट,अशोक उपाध्याय,

पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,मुरली मनोहर,व किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया, हाजी नईम कुरैशी,प्रियवृत्त ब्लॉक प्रमुख,अशोक शर्मा,अंजू द्विवेदी,सतीश कुमार प्रदेश महासचिव,चौ.बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया,नेपाल सिंह,रोशन लाल, बी.एस.तेजियान,कैलाश प्रधान,हाजी रफी खान,दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री,तहसीन अंसारी,शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी,धर्मपाल ठेकेदार,जितेंद्र विद्याकुल, जॉनसन जेम्स,सुधांशु जोशी,अमरदीप रोशन, धर्मपाल ठेकेदार संजय भारद्वाज,राजपाल सिंह, राजेश चौहान,अनिल शर्मा,सुंदर सिंह मनवाल, शिवा जोशी,जितेंद्र सिंह, संगम शर्मा,जेपी सिंह,सुनील कुमार,शाहनवाज कुरेशी,बलराम राठौड़,प्रदीप अग्रवाल,संदीप सैनी,शफाकत अली,राव फरमान,जगदीप असवाल,मनोज जाटव, नीलम सहगल,वीरेंद्र भारद्वाज,त्रिपाल शर्मा,जगदीश प्रशाद, मिथिलेश गिल,नीलम शर्मा,ग्रेसी कश्चप, राजेंद्र श्रीवास्तव,दिग्विजय यादव,वसीम सलमानी,हर्ष लोधी, हरजीत सिंह,अनीस कुरैशी, हरद्वारी लाल,एल एस रावत,मनीराम बागड़ी ठाकुर राजेंद्र सिंह,शुभम जोशी,कपिल शर्मा,वेद रानी,अरविंद कुमार,नेग सिंह पोखरियाल, हाजी दिलशाद,ओम प्रकाश शर्मा,परीक्षित शर्मा,अवधेश चौहान,टीकम सिंह, रमेश चंद कश्यप,हितेश चौहान,रजत कुमार,कपिल शर्मा,अतर सिंह राठौड,विशाल काठी,सुमित भाटिया, सचिन जौन आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।