Read in App


• Mon, 26 Apr 2021 1:54 pm IST


01 किलो अवैध अफीम के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार


श्री दलीप सिंह कुंवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की बिक्री / तस्करी की बरामदगी हेतु करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रख, कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चीका घाट पुराने पुल पर अभियुक्त लवजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी दाड़ा फार्म सितारगंज को 1 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया बरामद अफीम की कीमत लगभग 01लाख 50 हजार रूपए है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना नानकमत्ता में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।