Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 11:31 am IST


फुले एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित हुई सुमन सावित्रीबाई


थराली विकासखंड की शिक्षिका सुमन रानी फर्स्वाण को राष्ट्रीय शिक्षक संवाद द्वारा सावित्रीबाई फुले एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षिका सुमन रानी ने बताया कि उन्हें यह सम्मान दिल्ली लोधी रोड स्थित इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया है। बताया कि समारोह मे 20 राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षकों की समस्याएं, शैक्षिक नवाचार पाठ्यक्रम, समस्याओं के समाधान एवं कई शैक्षिक संवाद पर विचार विमर्श भी किया गया। बता दे कि सुमन रानी फर्स्वाण वर्तमान में देवाल विकास खंड के सरकोट के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। सुमनरानी को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों ने उनको बधाई दी है।