Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 12:18 pm IST


रुड़की में रेल रोकने उतरेंगे किसान


रुड़की- किसान आंदोलन के समर्थन में आज दोपहर 12 बजे विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान रुड़की रेलवे स्टेशन पर एकत्र होंगे। यहां पहले किसान नेता सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रेल का चक्का जाम करने की योजना बनाई गई है। भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे और चक्का जाम करेंगे। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि वे भाकियू (टिकैत) के साथ मिलकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन के पद्म सिंह भाटी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में किसान दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर चक्का जाम करेंगे। भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने बताया कि दिल्ली में किसानों के समर्थन में रेल चक्का जाम को पूरा सहयोग दिया जाएगा। वहीं, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि किसानों के रेल चक्का जाम को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इस संबंध में किसानों से वार्ता की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात रहेगी।