Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Dec 2022 5:16 pm IST


हिमाचल में जीत पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की


टिहरी : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत पर स्थानीय कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की। कांग्रेस की जीत पर टिहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हिमाचल की महान जनता ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोहर लगाकर कांग्रेस को बहुमत दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, आशी रावत आदि ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में विकास कहीं दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने हमेशा मंदिर-मस्जिद व हिंदू-मुस्लिम जाति धर्म के नाम पर वोट मांगा और देश के चंद उद्योगपतियों के हाथों देश और प्रदेश को लूटाने का काम किया। उसी का नतीजा है की हिमाचल की महान जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया।