Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 11:45 am IST


सल्ट उपचुनावः प्रत्याशी घोषित करने को कांग्रेस भाजपा कर रही एक दूसरे का इंतजार


देहरादून। सल्ट उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपना अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। दोनों की पार्टियों का प्रदेश संगठन की ओर से पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है, लेकिन प्रत्याशी के नाम मुहर नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेता बेहद व्यस्त हैं, जिसके चलते अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो भाजपा की ओर से दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना का नाम तय है। हालांकि पैनल  में जीना के अलावा दिनेश मेहरा, डा. यशपाल रावत, गिरीश कोटनाला, प्रताप सिंह व राधारमण के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से भी पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे चेतन रावत को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। लेकिन दोनों पार्टियां अभी अधिकारिक तौर पर नाम घोषित नहीं कर रही है।