Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 3:53 pm IST


Farmer Success Story: किसान ने बंजर जमीन पर उगाये सैकड़ों थाई अमरूद के पेड़, अब लाखों में होती है कमाई


उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले राम सिंह बंजर जमीन पर फलों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने थाई अमरूद के 200 पौधे, अनार के लगभग 190 और नींबू के 100 पौधे  लगाए हैं और अब वह लाखों की कमाई कर रहे हैं। हालांकि इस बार वे अपनी फसल गरीबों और जरूरतमंदों को निशुल्क बांट रहे हैं। राम सिंह ने बताया कि अगली बार से वे प्रतिवर्ष लगभग तीन लाख रुपये के फल बेंच सकेंगे।
किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए उम्र मोहताज नहीं है। खेती-किसानी में भी यही बात लागू होती है और 70 वर्षीय राम सिंह राठौर ने ये कर दिखाया है। राम सिंह के मुताबिक इटावा यमुना और चंबल नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां बबूल के सिवा और भी बहुत से कटीले पौधे हैं। इस जगह पर अन्य फसलों की खेती काफी अधिक मेहनत  मांगती है। राम सिंह अपनी बंजर जमीन पर थाई अमरूद समेत कई फल उगा रहे हैं।
राम सिंह राठौर की शहर में खुद की हैं।  उन्होंने कामेट गांव में कुछ जमीन खरीदी जिस  पर कुछ भू-माफिया कब्जा करने की कोशिश करने लगे। ऐसे में राम सिंह राठौर जंगल में स्थित अपनी इस जमीन पर कमरा बनाकर रहने लगे और  खेत की तारबंदी कर दी। उन्होंने जमीन के कुछ हिस्सों में सरसों के पौधे बोये। कुछ समय बाद उनकी दिलचस्पी फलों की खेती में  होने लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से थाई अमरूद के 200 पौधे, अनार के लगभग 190 और नींबू के 100 पौधे तकरीबन डेढ़ एकड़ जमीन में लगा दिए। क्षेत्र में पानी की कमी होने की वजह से राम सिंह राठौर सिंचाई की ड्रॉप विधि तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बूंद-बूंद पानी से पौधों का विकास किया। एक वर्ष तक लगातार देखरेख की तो लगभग दो फुट ऊंचाई के पौधों से ही थाई अमरूद की पैदावार होने लगी। उनकी इस बाग़ में लगभग 500 पौधे लगे हुए हैं। राम सिंह आज थाई अमरूद सहित कई फलों की खेती कर रहे हैं।  पहली फसल वे गरीबों, मरीजों, मित्रों और जरूरतमंदों को निशुल्क बांट रहे हैं। उनका कहना है कि अगली बार से वे तीन लाख रुपये के फल प्रति वर्ष बेंच सकेंगे।