Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 1:37 pm IST


ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा कल, होता है बड़ा महत्व


ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को स्कंदपुराण और भविष्यपुराण में पर्व कहा गया है। इस बार ये 14 जून, मंगलवार को पड़ रही है।भारतीय संस्कृति में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व होता है।  वहीं आज हम लेख में उन्ही महत्वों के बारे में जानेंगे ---- 

1. भारतीय संस्कृति में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बहुत ही महत्त्व है। इस दिन गंगा स्नान कर भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
2. इस पूर्णिमा से ही लोग गंगाजल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते हैं। हालांकि इस बार ये यात्रा होगी या नहीं इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।
3. ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर ही संत कबीरदास जयंती मनाई जाती है।
4. ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर पितरों की विशेष पूजा और ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है। इससे पितृ तृप्त होते हैं।
5. सौभाग्य और समृद्धि के लिए इस पर्व पर वट पूजा और सावित्री व्रत किया जाता है।