Read in App


• Fri, 9 Jul 2021 9:45 am IST


नदन्ना नहर में नहाते समय डूबकर युवक की मौत


नदन्ना नहर में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम छिनकी निवासी आदर्श बिष्ट (21) पुत्र स्व. चंदन सिंह बिष्ट अपनी नानी के घर पूर्णागिरि कॉलोनी अमाऊं में रहता था। बुधवार देर शाम को वह दोस्तों के साथ लालकोठी स्थित नदन्ना नहर में नहाने गया था। नहाते समय पानी के तेज बहाव में वह डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और काफी मशक्कत के बाद आदर्श को बेहोशी की हालत में नहर से बाहर निकाला। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श की मौत की सूचना के बाद मां, नानी और छोटे भाई अमन का रो-रो कर बुरा हाल है।