Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Aug 2021 1:22 pm IST


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर,केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक बार फिर दो दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पर्यटन सीमांत क्षेत्रों के विकास समेत अन्य विषयों पर केंद्र से कुछ सौगात देने का आग्रह कर सकते हैं। आज मुख्यमंत्री का दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बुधवार को वो गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। अब तक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का यह तीसरा दिल्ली दौरा है।