Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Jul 2022 1:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली से गुजरात तक होगी बारिश, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल


भारत के कई राज्यों में बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की खबर आ रही है। इस बीच गुजरात से लेकर उत्तराखंड तक लगातार बारिश हो रही है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो देश की  राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होगी। इसी के साथ दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज बादिल छाए रहेंगे और इसके साथ ही हल्की बारिश भी होगी। इसी के साथ आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो, हरियाणा के साथ उत्तरी पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

यहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश होने की संभावना है।