उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान चढ़ने लगा है। ज्यादातर शहरों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। मैदानों में दोपहर बाद गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। कहीं-कहीं तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई हैं और पारा लगातार चढ़ रहा है। हालांकि, कुमाऊं में बादलों की आंख-मिचौनी भी जारी है। बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। देहरादून, 32.7, 15.6
ऊधमसिंह नगर, 33.2, 12.5
मुक्तेश्वर, 21.1, 9.7
नई टिहरी, 22.6, 9.7