Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Oct 2021 11:33 am IST

मनोरंजन

अरविंद त्रिवेदी का निधन, निभाया था रावण का किरदार;


मशहूर अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनो में ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अरविंद ने दर्शकों के मन में रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाकर जो छाप छोडी वो आज भी जस की तस बनी हुई है। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी को मंगलवार को हार्ट अटैक आया था. हार्ट अटैक के बाद उनकी हालत इतनी खराब हुई कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते देर रात उनका निधन हो गया। इस खबर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जाहिर किया है।