Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 5:10 pm IST


मानवाधिकार कमिश्नर का दावा- बूचा में 25 युवतियों को बनाया गया था बंधक


रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 47वां दिन है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख द्वारा दावा किया गया है कि, रूस फिर से कीव पर हमला करेगा और उसे अपने कब्जे में लेगा। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है। इसका प्रयोग ड्रोन के माध्यम से किया गया था।  

रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश को अलग-थलग नहीं किया जा सकता। रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचनी अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का खुद को अलग करने का कोई इरादा नहीं है और विदेशी शक्तियां इसे अलग-थलग करने में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में किसी को भी अलग-थलग करना निश्चित रूप से असंभव है, विशेष रूप से रूस जैसे विशाल देश को। पुतिन ने कहा कि हम अपने उन भागीदारों के साथ काम करेंगे जो सहयोग करना चाहते हैं।