Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Aug 2022 10:00 am IST


कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन


रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन करने और सरकार का पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट , जिला कार्यकारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर वर्त्वाल, ओमप्रकाश नेगी, मनीष नेगी, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।