अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि, दिल्ली के DND फ्लाईओवर के यमुना खादर इलाके मे ग्रेनेड पाया गया है। जिससे हडकंप मच गया है। दरअसल, मामला दिल्ली के मयूर विहार यमुना खादर इलाके की है। जहां सिक्कों के लिए नदी में गोता लगाने वाले गोताखोरो को ये ग्रेनेड मिला।
जहां इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। वहीं इस बारे में आला अधिकारियों ने स्पेशल सेल और एनएसजी को इसकी सूचना दी। ऐसे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएसजी टीम ने ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।