Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 4 Jun 2023 10:30 am IST


पीने के पानी से लेकर सिंचाई तक, उत्तरी राज्यों में नहीं होगा जल संकट; बारिश-बर्फबारी के बाद ग्लेशियर रिचार्ज


देश के उत्तरी-पूर्वी राज्यों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में आने वाले दिनों पानी की कमी नहीं होगी। पीने के पानी लेकर किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद ग्लेशियर रिचार्ज हो गए हैं।

ऐसे में अब नदियों में जल प्रवाह भरपूर होगा, जिससे पानी की कमी पूरी हो सकेगी। उत्तराखंड में मई के आखिरी पखवाड़े एवं जून की शुरूआत में गर्मियों के दिनों में अच्छी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे ग्लेशियरों बेहतर तरीके से रिचार्ज हो गए हैं।  अब गंगा और यमुना नदी में अच्छा पानी मिलेगा और नदियां लबालब रहेगी। मौसम विज्ञानियों एवं वाडिया के वैज्ञानिकों ने ऐसे आसार जताए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि जून में सामान्यत: चार से साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी होती है। इस बार ज्यादा बारिश एवं कम तापमान की वजह से 3500 मीटर ऊंचाई तक भी बर्फ पड़ी है। तापमान कम होने से बर्फ नहीं पिघल रही है, जब तापमान बढ़ेंगे तो अच्छा पानी नदियों को मिलेगा।