Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 31 May 2023 2:00 pm IST

राजनीति

अनुराग बोले, भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल...


कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका गए हुए हैं। जहां उन्होंने भारतीयों से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। 

दरअसल, संबोधन के दौरान राहुल ने पीएम मोदी को लेकर विवादित दे डाला कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। वहीं अब राहुल के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। कहा कि, राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है, वो तो राज्यों का संघ कहते हैं। साथ ही वह भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान लगभग 24 पीएम और दुनिया के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और 50 से ज्यादा बैठकें की थीं। 

उन्होंने कहा कि, बैठक में ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा था कि, पीएम मोदी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की तारीफ राहुल को नहीं पची, इसलिए वो विदेश में उनका अपमान कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने बुधवार सुबह कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों के पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए थे।