Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 10 Sep 2023 11:34 am IST

ब्रेकिंग

G-20 की तीसरा सेशन शुरू, ब्राजील-इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेंट किए पौधे


नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में चल रही G-20 समिट बैठक के आखिरी दिन यानी रविवार को तीसरे सेशन की शुरुआत हो चुकी है। आज शिखर सम्मेलन से ठीक पहले ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पौधे भेंट किए। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन वियतनाम दौरे के लिए रवाना हो गए।


इससे पहले G-20 लीडर्स और मेहमान देश के नेताओं ने महात्‍मा गांधी को नमन किया। पीएम मोदी ने राजघाट पर सभी नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया। सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी और इसके बाद सभी नेता भारत मंडपम लौट गए। तीसरे सेशन के बाद नई दिल्ली डिक्लेरेशन जारी होगा।


समिट के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा

इस समिट के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें रूस-यूक्रेन जंग के बाद G-20 का पहला साझा घोषणा पत्र सामने आया। इसके अलावा भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच बेहद अहम इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर डील हुई। इसके बाद सभी मेहमान राष्‍ट्रपति भवन में रात्रिभोज में शामिल हुए। कई मेहमानों को भारत के पारंपरिक लिबास में देखा गया।