Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 5:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, समुद्री सीमा क्षेत्र में दाखिल होने का है आरोप


श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को उनके समुद्री सीमा क्षेत्र में दाखिल होने पर हिरासत में ले लिया है। 

मत्स्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये मछुआरे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई के निवासी हैं। बीती देर रात मुल्लैथिवु एवं नेदुनथिवु के बीच श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में मछुआरों को पकड़ा, और एक नाव भी जब्त कर ली। 

भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस बारे में पत्र लिखा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे इन मछुआरों की स्वदेश वापसी में सहयोग की मांग की।