Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Nov 2021 2:55 pm IST

नेशनल

जीका संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म


कानपुर में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक स्वस्थ नवजात मां के पास है। दूसरे नवजात की हालत गंभीर है, उसे नर्सिंग होम के आईसीयू में रखा गया है।बच्चे की धड़कन में दिक्कत है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लिवर भी प्रभावित है। विशेषज्ञ मॉनीटरिंग कर रहे हैं। काजीखेड़ा के रहने वाले भरत महतो की पत्नी प्रतिमा की जीका संक्रमित रिपोर्ट आठ नवंबर को आई थी। उस वक्त गर्भधारण का आखिरी सेमेस्टर था।प्रतिमा को गीतानगर स्थित प्रावी वीमेंस एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती किया गया। भरत महतो ने बताया कि 12 नवंबर को ऑपरेशन से पत्नी का प्रसव हुआ। प्रसव डॉ. मोनिका सचदेवा ने कराया। एक बच्चा ठीक है। डॉक्टर दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बता रहे हैं। प्रतिमा को मंगलवार को अस्पताल से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर उसका यूरीन सैंपल लिया है।